भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी और पॉपुलर एक्ट्रेस, मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टेलीविज़न पर्सनैलिटी माही श्रीवास्तव का जन्म 6 नवंबर, 1999 को बलिया, उत्तर प्रदेश, भारत में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) जाति के एक परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक पर रील्स बनाकर की थी, लेकिन आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री में हजारों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। माही श्रीवास्तव ने बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखा था, जिसके लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। क्योंकि उनकी माँ नहीं चाहती थीं कि वे एक्ट्रेस बनें, इसलिए उन्होंने उन्हें मनाने के लिए अपनी ग्रेजुएशन पूरी की, और उसके बाद ही उन्होंने अपना मॉडलिंग और एक्टिंग करियर शुरू किया।