मदन सहनी बिहार के प्रमुख राजनीतिज्ञ और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता हैं। वह वर्तमान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में समाज कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं। उनका जन्म 17 मई 1971 को दरभंगा जिला, बिहार में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीति के सफर की शुरुआत साल 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव से की थी। इस चुनाव में उन्होंने मुख्यधारा की चुनावी राजनीति में औपचारिक रूप से पदार्पण किया, जहाँ वे जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर बहादुरपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए।