लेशी सिंह बिहार की एक प्रमुख राजनेता और जनता दल (यूनाइटेड) की वरिष्ठ नेता हैं। वह पूर्णिया जिले की धमदाहा विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक चुनी गई हैं और वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री के रूप में कार्य कर रही हैं। उनका जन्म 5 जनवरी 1974 को बिहार के पूर्णिया जिले के सरसी गांव में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत मात्र 21 वर्ष की उम्र में की, जब उन्होंने अपने पति के चुनाव प्रचार की कमान संभालकर राजनीति में कदम रखा। वह वर्ष 2000 में पहली बार विधायक चुनी गई।