खुशाली कुमार एक उभरती हुई भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिनका जन्म 19 दिसंबर 1988 को भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2015 में टी-सीरीज के म्यूजिक वीडियो 'मैंनू इश्क दा' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'हाईवे स्टार', 'रात कमाल है', 'मेरे पापा', 'इक याद पुरानी' जैसे हिट म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। साल 2022 में उन्होंने फिल्म 'धोखा: राउंड द कॉर्नर' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा।