भोजपुरी सिनेमा के जाने माने अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, इनके गाने बच्चे बच्चे के जुबान पर रहती है यह आए दिन अलग-अलग तरह के गाने से दर्शकों को रिझाते हैं, यह भले ही भोजपुरी के मशहूर अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं लेकिन इनकी शुरुआती जीवन कठिनाइयों से भरा रहा है. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का जन्म 15 मार्च 1986 ई को बिहार (Bihar) के छपरा (Chhapra) में हुआ था, इनका असली नाम शत्रुघन यादव है लेकिन इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पूर्व अपना नाम बदल लिया, अपने करियर के सिलसिले में यह दिल्ली (Delhi) गए थे जहां यह दूध और लिट्टी चोखा बेचा करते थे इसके साथ ही एल्बम सॉन्ग भी गाया करते थे.खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को बचपन से ही गाना गाने में रुचि थी यह चाहते थे कि बड़े होकर यह एक सिंगर बने अपने इस सपने को साकार करने के लिए इन्होंने काफी संघर्ष किया है, खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने करियर की शुरुआत एल्बम सॉन्ग से की थी धीरे-धीरे उनके एल्बम सॉन्ग पॉपुलर होने लगें इसके बाद इन्हें भोजपुरी के फिल्मों में गाना गाने का ऑफर मिलने लगा इन्होंने अपने करियर में भौजी लेंगे लेंगे (Bhauji lenge lenge), पलंग सांगवान के (Palang sangwan ke), नथुनिया (Nathuniya), घाम लगाता ए राजा (Gham lagata a raja) जैसे कई सारे सॉन्ग गाए हैं.ये अच्छे सिंगर के साथ-साथ अच्छे अभिनेता भी हैं इन्होंने अब तक 50 से भी अधिक फिल्मों में काम की है जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया, खेसारी लाल (Khesari Lal) कॉमेडी, एक्शन फिल्म से लेकर सभी तरह के फिल्मों में अपनी शानदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं, इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में डोली सजा के रखना (Doli Saja Ke rakhna), रंग दे बसंती (Rang de basanti), लिट्टी चोखा (Litti chokha), नागिन (Nagin), मेहंदी लगा के रखना (Mehndi Laga Ke rakhna) जैसे कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, खेसारी लाल यादव भोजपुरी के महंगे सितारों में गिने जाते हैं यह एक फिल्म को करने के लिए 50 से 60 लख रुपए चार्ज करते हैं.