क्रिकेटर खलील अहमद का जन्म 5 दिसंबर 1997 को टोंक, राजस्थान में हुआ था। वह एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेलते हैं। उनके पिता का नाम खुर्शीद अहमद है, जो पेशे से एक कंपाउंडर हैं। बचपन से ही उन्हें क्रिकेटर बनने का शौक था। लेकिन उनके माता-पिता चाहते थे कि वह पढ़ाई कर डॉक्टर बनें, लेकिन वह क्रिकेटर बनने पर अड़े थे, खलील अहमद के क्रिकेट के प्रति जुनून को देखते हुए उनके माता-पिता ने आखिरकार उनका साथ दिया।