केतिका शर्मा एक भारतीय फिल्म मॉडल, अभिनेत्री और गायिका हैं, जो मुख्य रूप से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं। उनका जन्म 24 दिसंबर 1995 को नई दिल्ली, भारत में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज से की है, उसके बाद नई दिल्ली के मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में यूट्यूब वीडियो “ठग लव” से की थी, उसके बाद साल 2021 में तेलुगू रोमांटिक फिल्म ‘रोमांटिक’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा।