चेतन अग्रवाल पुणे (महाराष्ट्र) के गहुंजे इलाके में लोढ़ा बेलमोंडो हाउसिंग सोसायटी के रहने वाले एक युवा रियल एस्टेट व्यवसायी थे। उनके पिता विशाल अग्रवाल पुणे के जाने-माने बिल्डर हैं। चेतन सुर्खियों में तब आए, जब उनकी हत्या उनकी ही मंगेतर सिया गोयल ने कर दी।जानकारी के अनुसार, चेतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के जन्मदिन पर उसके साथ पुणे के पास स्थित लोहागढ़ किले में ट्रैकिंग के लिए गए थे। वहाँ उनकी होने वाली पत्नी ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया और उनकी हत्या कर दी।