कनक यादव (Kanak Yadav) एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों में काम करती हैं | उनका जन्म 29 अगस्त को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत साल 2011 में हिंदी टीवी सीरियल “नैंसी (Nancy)” के जरिए की थी। उसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी और डांस से दर्शकों का दिल जीत लिया।