जॉन विजय (John Vijay) भारतीय सिनेमा के एक अभिनेता हैं, जिनका जन्म 20 नवंबर 1976 को तमिलनाडु, भारत में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2007 में आई तमिल फिल्म “ओरम पो” (Oram Po) से किया था, लेकिन साल 2011 की फिल्म 'मौना गुरु' (Mouna Guru) से उन्हें विशेष पहचान मिली। फिल्मों में आने से पहले वे 'रेडियो वन एफएम' (Radio One FM) के हेड प्रोग्राम डायरेक्टर रह चुके हैं।