महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले प्रतिभाशाली भारतीय क्रिकेटर जितेश शर्मा का जन्म 22 अक्टूबर, 1993 को मोहन शर्मा और असीमा शर्मा के घर हुआ था। वह एक शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं। जितेश शर्मा घरेलू क्रिकेट में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हैं।