जीतू जोसेफ एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता है। उनका जन्म 10 नवंबर 1972 को केरल के परवूर (एर्नाकुलम जिले) में हुआथा। वह मुख्य रूप से मलयालम सिनेमा में अपनी थ्रिलर और सस्पेंस फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में मलयालम फिल्म 'डिटेक्टिव' से अपने स्वतंत्र निर्देशन के रूप में की थी।