जैकी श्रॉफ (जयकिशन काकूभाई श्रॉफ) एक भारतीय अभिनेता हैं, जिनका जन्म 1 फरवरी 1957 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों में मॉडलिंग से की और फिर साल 1982 में देव आनंद की फिल्म "स्वामी दादा" से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा, लेकिन उन्हें असली पहचान 1983 में आई फिल्म 'हीरो' से मिली। इसके बाद उन्होंने 'तेरी मेहरबानियाँ', 'कर्मा', 'राम लखन', 'परिंदा', 'सौदागर', 'खलनायक' और 'बॉर्डर' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया।