रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी एक भारतीय व्यवसायी हैं, जिनका जन्म 23 अक्टूबर 1991 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से की; उसके बाद अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और दक्षिण एशियाई अध्ययन में स्नातक और स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है। उनका विवाह जाने-माने उद्योगपति अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे ‘आनंद पीरामल’ से दिनांक 12 दिसंबर 2018 को हुआ था, और उनके घर जुड़वा बच्चों के रूप में एक बेटे ‘कृष्णा’ और एक बेटी ‘आदिया’ का जन्म हुआ।