आइरा खान भारतीय बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी हैं। जो अपनी डिप्रेशन और यौन शोषण जैसे मुद्दों पर खुलकर बात करने के लिए जानी जाती है इनका जन्म 8 मई 1997 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था आइरा खान अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के लीलावतीबाई पोदार हाई स्कूल से पूरी की और नीदरलैंड्स के यूनिवर्सिटी कॉलेज यूट्रेक्ट से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।