ऋतिक रोशन (जन्म: 10 जनवरी 1974 को हुआ था। ) बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डांसर, एक्शन स्टार और अभिनेता में से एक हैं। ऋतिक को बचपन में हकलाने की समस्या थी, जिससे उबरने के लिए उन्होंने सालों तक स्पीच थेरेपी ली। राकेश रोशन के बेटे ऋतिक ने 2000 में 'कहो ना प्यार है' से धमाकेदार डेब्यू किया।