हेमा मालिनी एक भारतीय अभिनेत्री है, उनका जन्म 16 अक्टूबर 1948 को अम्मनकुडी (तमिलनाडु) में एक तमिलियन परिवार में हुआ था | उनकी माँ एक फिल्म निर्माता थीं, जिनका नाम जया चक्रवर्ती है और उनके पिता जी का नाम वीएसआर चक्रवर्ती है | हेमा मालिनी ने एक्टर धर्मेंद्र से 21 अगस्त 1979 को मुंबई में शादी की थी, उन्होंने जब शादी की थी तब एक्टर धर्मेंद्र चार बच्चों के पिता थें | हेमा मालिनी को 2000 ई० में सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार भी मिला था |