हेली शाह भारतीय टेलीविजन की एक प्रमुख और लोकप्रिय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिनका जन्म 7 जनवरी 1996 को अहमदाबाद, गुजरात, भारत में हुआ था। वह मुख्य रूप से हिंदी टेलीविज़न में काम करती हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र (15 साल की उम्र में), नवी कक्षा में पढ़ाई के दौरान ही कर दी थी। साल 2020 में कलर्स टीवी के थ्रिलर शो 'इश्क में मरजावां 2' में उन्होंने रिद्धिमा की भूमिका निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।