हरभजन सिंह एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो मुख्य रूप से ऑफ-स्पिन में गेंदबाजी करते हैं | उनका जन्म 3 जुलाई 1980 को पंजाब के जालंधर में हुआ था, और उन्हें क्रिकेट जगत में प्यार से ‘टर्बनेटर’ के नाम से पुकारा जाता है | उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में, साल 1998 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ बन गए |