गीतिका विधा ओहल्याण एक भारतीय अभिनेत्री हैं,जो हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम करती हैं। उनका जन्म 28 अगस्त1991को हरियाणा, भारत में हुआ था। उन्होंने 2018 में आई प्रशंसित क्राइम-ड्रामा फिल्म 'सोनी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराधों से लड़ने वाली एक निडर पुलिस अधिकारी की मुख्य भूमिका निभाई।