गौतम अडानी (जन्म: 24 जून 1962) एक प्रमुख भारतीय उद्योगपति और [अडानी समूह] के संस्थापक-चेयरमैन हैं। अहमदाबाद के एक साधारण जैन परिवार में जन्मे अडानी, 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ मुंबई में हीरा व्यापारी बने और फिर 1988 में अपना कमोडिटी व्यापार शुरू किया। 1998 में उनका अपहरण हुआ था, और 2008 के मुंबई ताज होटल हमले के दौरान वे वहां मौजूद थे।