फरीदा जलाल बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 14 मार्च 1949 को नई दिल्ली भारत में हुआ था उन्होंने 1967 में राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म 'तकदीर' से एक वयस्क अभिनेत्री के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है। मुख्य रूप से एक सपोर्टिंग एक्ट्रेस और ममतामयी मां की भूमिकाओं के लिए मशहूर, उन्होंने 'आराधना', 'बॉबी', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी सुपरहिट फिल्मों में यादगार किरदार निभाए