फराह खान ने अपने करियर की शुरुआत एक कोरियोग्राफर के रूप में की थी और उन्होंने 100 से अधिक गानों में शानदार डांस स्टेप्स कोरियोग्राफ किए हैं, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है। साल 2004 में उन्होंने शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'मै हूं ना' से बतौर निर्देशक कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन और लेखन किया। वे कई रियलिटी शोज़ में जज के रूप में भी नजर आती हैं और अपनी बेबाक शैली के लिए जानी जाती हैं।