फैसल मलिक एक भारतीय अभिनेता और निर्माता है, जिनका जन्म 18 फरवरी 1980 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज), उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। उन्हें मुख्य रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' में 'प्रह्लाद चाचा' (प्रह्लाद पांडे) के किरदार के लिए व्यापक पहचान मिली है।उन्होंने वर्ष 2012 में आई बॉलीवुड क्राइम ड्रामा फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर - पार्ट 2' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।