दुशारा विजयन एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से तमिल (कोलीवुड) सिनेमा में काम करती हैं उनका जन्म 14 अक्टूबर 1997 को डिंडीगुल, तमिलनाडु भारत में हुआ था। उन्हें पा. रंजीत की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सरपट्टा परंबराई' (2021) में 'मरियम्मा' के शानदार किरदार से व्यापक पहचान और लोकप्रियता मिली। उन्होंने 2019 में रिलीज़ हुई तमिल फिल्म ' बोधाई येरी बुद्धि मारी'से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की , जिसमें उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।