दिलजीत दोसांझ एक प्रसिद्ध भारतीय गायक और अभिनेता है,जिनका जन्म 6 जनवरी 1984 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। उन्होंने 2002 में अपने गायन करियर की शुरुआत की थी और 'उड़ता पंजाब' व 'अमर सिंह चमकीला' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके पिता पंजाब रोडवेज में बस चालक थे, इसलिए माता-पिता ने 11 साल की उम्र में उन्हें लुधियाना में उनके मामा के पास रहने भेज दिया। उन्होंने वहाँ श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। बचपन में उनका झुकाव संगीत की ओर हो गया और वे स्थानीय गुरुद्वारों में कीर्तन करने लगे।