डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनका जन्म 3 दिसंबर 1963 को खगड़िया, बिहार, भारत में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत जमीनी स्तर से की और पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अपना कदम बढ़ाया।