दीपिका अमीन एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म, टेलीविजन और रंगमंच अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से 'फैन', 'रांझणा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। जिनका जन्म 13 सितंबर 1967 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। उन्होंने 1994 में दूरदर्शन के सीरियल 'फरमान' से टेलीविजन में पदार्पण किया, जिसमें उन्होंने कंवलजीत सिंह के साथ ऐमन बीबी की मुख्य भूमिका निभाई थी।