डेविड धवन (राजिंदर धवन) भारतीय सिनेमा के मशहूर फ़िल्म निर्देशक हैं, जिनका जन्म 16 अगस्त 1955 को भारत के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के अगरतला शहर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक फिल्म एडिटर के रूप में किया था, उसके बाद साल 1989 में आई फिल्म “ताकतवर” (Taaqatwar) से निर्देशक के रूप में सुनहरे सफर की शुरुआत किया।