भूषण कुमार (भूषण कुमार दुआ) एक भारतीय फिल्म और संगीत निर्माता हैं, जिनका जन्म 27 नवंबर 1977 को दिल्ली, भारत में हुआ था | उनके पिता टी-सीरीज के संस्थापक स्वर्गीय गुलशन कुमार हैं, जिनके अचानक निधन के बाद टी-सीरीज की जिम्मेदारी उन्होंने अपने कंधों पर लेली थी | उन्होंने निर्माता के रूप में अपनी करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म “तुम बिन” के साथ किया था, जो एक बड़ी म्यूजिकल हिट साबित हुई |