बीएस येदियुरप्पा जीवन परिचय (B. S. Yeddyurappa Biography) बीएस येदियुरप्पा एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, इनका जन्म 27 फरवरी 1943 को बुकिना-केरे, मांड्या (कर्नाटक) में हुआ था, उनकी शिक्षा की बात की जाए तो बीएस येदियुरप्पा ने 1960-61 में मैसूर विश्वविद्यालय के अंतर्गत गवर्नमेंट कॉलेज, मांड्या से अपनी शिक्षा पूरी की. बीएस येदियुरप्पा(B. S. Yeddyurappa) कर्नाटक के 19वें मुख्यमंत्री थे, इन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1983 में किया था इस साल उन्होंने शिकारीपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव जीता, 2007 में यह पहली बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने हालांकि 2 सप्ताह के अंदर इन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था, 2008 में फिर से इन्हें मुख्यमंत्री चुना गया, 2018 में इन्हें तीसरी बार कर्नाटक का मुख्यमंत्री(Chief Minister) बनाया गया हालांकि इस बार उन्होंने शपथ ग्रहण के 2 दिन बाद ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, साल 2019 में इन्हें कर्नाटक के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ 26 जुलाई 2021 को इन्होंने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. बीएस येदियुरप्पा(B. S. Yeddyurappa) के पास 6.97 करोड़ रुपए की संपत्ति है, बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में POCSO अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है. उनके निजी जीवन की बात करें तो 1967 में इन्होंने मिथ्रादेवी से विवाह किया इनकी संतानें बीवाई राघवेंद्र, बीवाई विजयेंद्र, अरुणादेवी, पद्मावती और उमादेवी हैं.