अतुल कुलकर्णी भारतीय सिनेमा के बेहतरीन और वर्सटाइल (बहुमुखी) अभिनेताओं में से एक हैं, जिनका जन्म 10 सितंबर 1965 को बेलगाम, कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से किया था, जहाँ उन्होंने एक्टिंग की नींव को बेहद मजबूत बनाया। इसके बाद, साल 2000 में उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और ‘हे राम’ व ‘चांदनी बार’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया।