अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) एक भारतीय राजनीतिज्ञ, पूर्व आईएएस (IAS) अधिकारी और उद्यमी हैं, जो अपनी उच्च शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी समझ और बेहतरीन कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 18 जुलाई 1970 को राजस्थान के पाली में हुआ था। वे भारत के सबसे पढ़े-लिखे राजनेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने साल 1994 में भारतीय सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) में देश भर में 27वीं रैंक हासिल की और एक आईएएस अधिकारी बने। उन्हें ओडिशा कैडर मिला, जहाँ उन्होंने बालासोर, कटक और सुंदरगढ़ जिलों में जिलाधिकारी (DM) के रूप में बेहतरीन काम किया। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य के रूप में किया था, और ओडिशा से राज्यसभा सांसद चुने गए।