अश्विनी कलसेकर एक भारतीय सिनेमा और टेलीविजन की एक दिग्गज अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 22 जनवरी 1970 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। वह मुख्य रूप से खलनायक (नेगेटिव) और सशक्त चरित्र भूमिकाओं के लिए जानी जाती है। उन्होंने 1995 में ऐतिहासिक दैनिक धारावाहिक 'शांति' से टेलीविजन पर अभिनय की शुरुआत की थी।