अश्वथ भट्ट एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म और थिएटर अभिनेता है, जिनका जन्म 5 जुलाई 1975 को जम्मू और कश्मीर, भारत में हुआ था। वह हिंदी सिनेमा में अपने बहुमुखी भूमिकाओं और हैदर, राजी तथा केसरी जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म लम्हा से की थी, जिससे उन्होंने हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था।