Anupma Yadav: Biography

अनुपम यादव भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी गायिका है। जिनका जन्म 12 जून 1998 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रसूलपुर गांव में एक यादव परिवार में हुई थी। अनुपमा ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल से पूरी की और इन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए काशीराम गौतम बुद्ध बालिका महाविद्यालय में दाखिला ली। अनुपम यादव आज अपने मेहनत के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार गायिका बन चुकी है। और यह अपने गाने के मधुर आवाज से लाखों लोगों के दिलों में बसने लगी है इन्होंने कई सारे भोजपुरी के बड़े-बड़े सुपरस्टारों के साथ स्टेज शो प्रोग्राम की है। जिन में से पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, गुंजन सिंह, राकेश मिश्रा, गोलू राजा, रितेश पांडे, आदि अन्य सुपरस्टारों के साथ स्टेज शो प्रोग्राम कर चुकी है।