अनूप सोनी एक भारतीय अभिनेता और टेलीविजन होस्ट हैं,जो मुख्य रूप से अपराध आधारित रियलिटी ‘क्राइम पेट्रोल’ की एंकरिंग और लोकप्रिय धारावाहिक 'बालिका वधू' में भैरव सिंह की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 23 जनवरी 1975 को लुधियाना, पंजाब में हुआ था। उनके पिता 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया' में कार्यरत थे। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1999 की फिल्म 'गॉडफादर' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'फिजा', 'दीवानापन', 'खुशी' और 'राज' जैसी कई हिंदी फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।