अंजलि आनंद (अंजलि दिनेश आनंद) एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 12 जून 1992 को महाराष्ट्र की मायानगरी मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में आई लोकप्रिय वेब सीरीज़ "अनटैग्ड" (Untagged) से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान स्टार प्लस के शो 'ढाई किलो प्रेम' (दीपिका शर्मा) और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' (लवली सिंह) से मिली। टेलीविज़न की सफलता के बाद, उन्होंने साल 2021 में आई अक्षय कुमार की देशभक्ति और थ्रिलर फिल्म 'बेल बॉटम' से अपना शानदार बॉलीवुड डेब्यू किया।