अनिश्मा अनिलकुमार एक उभरते हुई भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से मलयालम और तमिल सिनेमा में संक्रिया हैं। उनका जन्म 27 जून 1999 को कट्टककड़ा,तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत में हुआ था। वह विशेष रूप से मलयालम फिल्म 'आई एम काथला' (2024) में अपनी शानदार सफलता और भूमिका के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने विनीत वासुदेवन द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म 'पूवन' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने 'सायना' का किरदार निभाया था। बाद में उन्होंने 2025 में आई फिल्म 'सिरै' से तमिल सिनेमा में भी कदम रखा।