अनिल अग्रवाल एक प्रमुख भारतीय अरबपति व्यवसायी और वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के संस्थापक और चेयरमैन है। उनका जन्म 24 जनवरी 1954 को बिहार की राजधानी पटना में एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। कबाड़ के व्यापार से लेकर 'मेटल किंग' के रूप में मशहूर होने तक का उनका सफर, शून्य से शिखर तक पहुँचने की प्रेरणादायक कहानी है। उन्होने 1976 में औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश किया, इसके लिए उन्होंने तांबे के तार बनाने वाली एक छोटी कंपनी शमशेर स्टर्लिंग कॉर्पोरेशन को खरीदने के लिए ऋण (लोन) लिया था।