अंगकृष रघुवंशी दिल्ली के एक खेल-प्रेमी परिवार से आने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं जो IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। उनका जन्म 5 जून, 2004 को दिल्ली, भारत में हुआ था। उनके पिता अवनीश पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं और माँ मल्लिका बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। अंगकृष रघुवंशी ने अपने डेब्यू मैच में सिर्फ 27 गेंदों पर 54 रन बनाकर सुर्खियां बटोरें।