अनसूया भारद्वाज (Anasuya Bharadwaj) भारतीय टेलीविजन और तेलुगू सिनेमा की एक बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 15 मई 1985 को हैदराबाद, तेलंगाना, भारत में हुआ था। उन्होंने मनोरंजन जगत में अपने करियर की शुरुआत एक न्यूज़ एंकर के रूप में की थी, उसके बाद साल 2013 में उन्हें ईटीवी (ETV) के कॉमेडी शो 'जबरदस्त' को होस्ट करने का मौका मिला। उन्होंने हैदराबाद के बदरुका कॉलेज से एमबीए (MBA - मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।