भारतीय अभिनेत्री अनन्या जिनका असली नाम अयिल्या गोपालकृष्णन नायर है जिनका जन्म 29 मार्च 1987 को केरल, भारत में हुआ था, वह मुख्य रूप से मलयालम, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2008 में मलयालम फिल्म 'पॉजिटिव' से की थी लेकिन उन्हें असली सफलता 2009 में तमिल फिल्म 'नाडोडिगल' से मिली।