अनंग्शा बिस्वास एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री है।उन्हें अमेजन प्राइम की लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में 'जरीना' और हॉटस्टार की होस्टेजेस में उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है।उनका जन्म 21 फरवरी 1990 को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में हुआ था। उन्होंने साल 2007 में आई फिल्म 'खोया खोया चांद' में बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय की शुरुआत की। बाद में उन्होंने 2012 में आई फिल्म 'लव शुव ते चिकन खुराना' में अपने भूमिका और अमेजन प्राइम की सीरीज 'मिर्जापुर' में अपने शानदार भूमिका के लिए व्यापक पहचान हासिल की।