अमृता खानविलकर एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री हैं,जो मुख्य रूप से मराठी और हिंदी सिनेमा में अपने शानदार अभिनय और नृत्य के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1984 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2004 में ज़ी टीवी के रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट सिने स्टार्स की खोज' से की थी। बॉलीवुड में उन्होंने 'फूंक', 'फूंक 2', 'राज़ी', 'मलंग' और 'सत्यमेव जयते' जैसी फिल्मों में काम किया है।