आकांक्षा रंजन कपूर एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिनका जन्म 18 सितंबर 1993 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। वह मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम करती हैं। वह नेटफ्लिक्स की फिल्म ' गिल्टी'(2020)और 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' (2022) में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2020 में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'गिल्टी' में तनु कुमार के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।