आकांक्षा शर्मा (Aakanksha Sharma) भारत की एक खूबसूरत अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी, कन्नड़ और तेलुगू सिनेमा में काम करती हैं। उनका जन्म 14 अप्रैल 1999 को हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर में हुआ था और उनकी माता का नाम साक्षी शर्मा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्लैम वर्ल्ड में एक मॉडल के रूप में की थी, जिसके बाद उन्होंने साल 2022 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म “त्रिविक्रम” से फिल्मी दुनिया में कदम रखा।