आदित्य श्रीवास्तवएक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म और टेलीविजन में काम करते हैं। उनका जन्म 21 जुलाई 1968 को इलाहाबाद (प्रयागराज), उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। उन्हें सोनी टीवी के सबसे लोकप्रिय धारावाहिक 'सीआईडी'(CID) में सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत के प्रतिष्ठित किरदार के लिए देशभर में घर-घर में पहचान मिली। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शेखर कपूर की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित 1994 की फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से की थी, जहाँ उन्होंने पुत्तीलाल की भूमिका निभाई थी। अपनी इस पहली फिल्म के बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा और टेलीविजन दोनों में एक सफल करियर बनाया।