अदिति बुधाथोकी एक नेपाल की अभिनेत्री और मॉडल हैं, उनका जन्म 28 जून 1995 को काठमांडू, नेपाल में हुआ था | लेकिन वर्तमान में वे मुंबई, भारत में रहती हैं | उन्होंने अपने करियर का शुरुआत नेपाली फिल्म 'कृ' (2018) में अभिनय करके किया, उन्होंने कई सारे हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है | अदिति बुधाथोकी ने सोशल मीडिया पर अपनी काफी तस्वीरें साझा करते रहते हैं, वो क्रिकेट टूर्नामेंट में एंकर और प्रस्तुतकर्ता का भी काम करती हैं | उनके पिता जी का नाम मोहन बुधाथोकी है, और माता जी का नाम पुष्पा बुधाथोकी है |