भारतीय अभिनेत्री आदिती भाटिया का जन्म 29 अक्टूबर 1999 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था | उन्होंने अभिनेत्री के रूप में अपना करियर की शुरुआत लगभग 7 साल की उम्र में फिल्म “विवाह” (2006) में बाल कलाकार के रूप में काम करके किया था | लेकिन उनको टेलीविजन शो ‘ये है मोहब्बतें’ और 'टशन-ए-इश्क' के किरदार से घर-घर पहचान मिली | वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहतीं हैं |